टाइफाइड बिगड़ने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:48

टाइफाइड क्या है? - Typhoid kya hai in hindi

टाइफाइड बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारी है। इसे आंतों का बुखार भी कहते हैं। यह साल्मोनेला एन्टेरिका सेरोटाइप टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया खाने और पीने की चीजों के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करता है और हमें बीमार बना देता है। कुछ देशों में यह महामारी बनकर टूटा है। WHO के अनुसार, टाइफाइड का सबसे हालिया प्रकोप 2015 में युगांडा में हुआ था।

टाइफाइड पेट से संबंधित बीमारी है। यह मुख्य रूप से साल्मोनेला टाइफिम्यूरियम बैक्टीरिया से संक्रमित व्यक्ति के मल के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा यह दूषित जल या भोजन के सेवन से भी होता है। टाइफाइड का बैक्टीरिया आसानी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। इसका सही इलाज न होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।
टाइफाइड का बैक्टीरिया शरीर में कितने समय तक रहता है? Typhoid ka bacteria body me kab tak rehta hai

एक बार जब यह बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है, तो यह आंत में लगभग 1-3 सप्ताह तक रहता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे खून में अपना रास्ता बनाते हुए अन्य टिश्यू और अंगों तक फैल जाता है। टाइफाइड रैश में छोटे गुलाबी स्पॉट्स होते हैं जिन्हें 'रोज स्पॉट्स' कहा जाता है।w टाइफाइड के बैक्टीरिया का शरीर में रहना इस बात पर भी निर्भर करता है कि यह आपके शरीर में कैसे पहुंचा है। यह आमतौर पर 6 से 14 दिनों तक शरीर में रहता है जबकि इसके रहने की अधिकतम अवधि 30 दिन होती है।
टाइफाइड से प्रभावित होने वाले अंग Typhoid se effected hone wale organ

लीवर
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट
स्प्लीन
मांसपेशियों
गाल ब्लैडर
किडनी
फेफड़ों

टाइफाइड के लक्षण Typhoid ke lakshan
तेज बुखार होना।
सिरदर्द होना।
ठंड लगना।
कब्ज होना।
मांसपेशियों में दर्द होना।
उल्टी दस्त होना।
जी मचलना।
पेट दर्द होना।
भूख न लगना।
बेचैनी होना।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info